मंत्री को पद से हटाने की मांग

उत्तरकाशी। शहरी विकास मंत्री और यमुनोत्री के विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा जेई को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में सिंचाई विभाग के कर्मचारी लामबंद होने लगे हैं। सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ ने सीएम को पत्र लिखकर मंत्री को पद से हटाने की मांग की है।
रविवार को खरादी बड़कोट में काबीना मंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के जेई को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय पर हुई सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की बैठक में इसकी निंदा की गई। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर काबीना मंत्री को शीघ्र कैबिनेट से हटाने की मांग की। कार्रवाई न होने पर उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष एनएस रावत, यशवंत बर्त्वाल, रमेश उनियाल, सुरेश कुमार, पीएन जोशी, मानवीर सिंह, जितेंद्र नेगी, प्रदीप भट्ट, भगवान सिंह रावत, प्रेमसागर नौटियाल, सीएस असवाल आदि मौजूद थे।

Related posts