मंडी शहर के 200 होनहार पुरस्कृत

मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला मंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवाही बटोरी।
बुधवार को आयोजित वार्षिक समारोह में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। एकेडमिक में छठी कक्षा में अभिषेक, अमन, अशोक कुमार, सातवीं में जितेंद्र कुमार, अंकित राणा, मोहित, आठवीं में दीक्षांत, मुकेश, सचिन, नौंवीं में मोहिनेश वैद्य, देवेंद्र कुमार, आकाश और दसवीं में हितेश ठाकुर, संजय, दिनेश को पुरस्कृत किया गया।
जमा एक में सतीश, प्रवीण कुमार, वैभव, गगनेश, यशहिश, योगराज, रोमिल सेन, सोम दत्त, चेतन, जमा दो में शिवम, सर्वज्ञ शर्मा, अमन सेन, नरेंद्र, कुमार, दिनेश, सुरेश, नवीन चंद, राजन, मनी राम को सम्मानित किया गया। आल राउंड बेस्ट स्टूडेंट का खिताब छठी से आठवीं कक्षा में कामेश, नौवीं से दसवीं में मोहिनेश वैद्य, जमा एक से जमा दो में उज्जवल शर्मा, कामर्स में दुनी चंद और कला संकाय में सोम दत्त को दिया गया। इक्को क्लब में सुनील, भूपेंद्र सिंह, दीपक, एनसीसी में मनीष, बबलू, स्काउट एंड गाइड में मनीष, राहुल, प्रतियोगिता में प्रशांत, नवीन, उमंग, मोहिनेश , बबलू, शैलेश और सुमित को इनाम मिले। सांस्कृतिक गतिविधियों में चिराग, गौतम, जितेश, प्रशांत, ललित, राजेंद्र, हिमांशु, प्रशांत, शिवम, कार्तिक, राहुल, सौरभ, रोहित, विजयकांत, विशाल, नमन, चंद्र प्रकाश, मिथिल वालिया, खेलकूद में पंकित कैथ, सचिन, विशाल, योगेश, सचिन कैथ, मोहित, वैभव, अजय कुमार, मनीष, विवेक, सुनील, अंकित, मनोज, भानु, पंकज, शिवा, देव कुमार, गगन, कपिल, चेतन, मनीष, विनय कांत, प्रशांत, सौरभ अमन, शिवम, पवन, चेतन और भूपेंद्र पुरस्कृत किए गए। समारोह में करीब दो सौ होनहार विद्यार्थियों को नवाजा गया। प्रधानाचार्य परसराम सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर और नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला सौंखला मौजूद रहे।

Related posts