मंडी में चालीस करोड़ से बनेंगे पार्किंग स्थल

मंडी।(मनोज ठाकुर ) मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को मंडी शहर में बीओटी आधार पर सार्वजनिक निजी सहभागिता के तहत निर्मित होने वाले दो पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्सों का शिलान्यास किया। इससे मंडी शहर में पार्किंग समस्या से निजात मिलेगी। शहर के जैंचू का नौण में 35 करोड़ से पार्किंग और व्यावसायिक परिसर विकसित होगा। इसमें 200 वाहनों की पार्किंग सुविधा होगी। परिसर में 8484 वर्ग मीटर में व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इसके अलावा जेल रोड के पास 40 करोड़ रुपये की लागत से पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स बनेगा। इसमें 225 वाहनों के पार्किंग की सुविधा तथा 9600 वर्गमीटर व्यावसायिक क्षेत्र होगा। इन परिसरों के लिए पार्किंग शुल्क का निर्धारित डीसी मंडी करेंगे। दोनों परिसरों के निर्माण के बाद विकासकर्ता द्वारा जिला प्रशासन को हर साल 65.27 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। विकासकर्त्ता जिला प्रशासन को 2.5 करोड़ रुपये अप फ्रंट राशि का भुगतान करेंगे। प्रस्तावित परिसरों में 15000 वर्ग फुट क्षेत्र निशुल्क मुहैया करवाएंगे। दोनों परिसरों में करीब 600 वाहन खड़े करने क्षमता होगी।

Related posts