मंडी आईटीआई में बेरोजगाराें को नौकरी का मौका

मंडी। सोलन जिला के बरोटीवाला स्थित जीएमपी टेक्निकल सोल्यूशन कंपनी आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार मुहैया करवाएगी। कंपनी ने हिमाचल के युवाआें के लिए आईटीआई मंडी में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू रखे हैं। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी मंडी आईएस ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
जीएमपी कंपनी को वेल्डर ट्रेड में प्रशिक्षति युवाओं की जरूरत है। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि 17 अप्रैल को मंडी आईटीआई में इंटरव्यू लेंगे। कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 6,000 रुपये मासिक सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कंपनी बोनस, पीएफ, ग्रेच्युटी, यूनिफार्म जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी। आईएस ठाकुर ने बताया कि कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट ने आईटीआई प्रशासन से संपर्क साधा है। कैंपस इंटरव्यू के लिए कंपनी को इजाजत दे दी गई है। जिला तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान एवं इंस्ट्रक्टर वेल्डर ट्रेड दिनेश कुमार ने बताया कि कंपनी वेल्डर ट्रेड के लिए साक्षात्कार लेने जा रही है। उन्होंने बेरोजगार युवाआें से मौके का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Related posts