मंजीत ठाकुर एबीवीपी के जिला प्रमुख

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजीत ठाकुर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला प्रमुख की कमान सौंपी गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से मंजीत को जिला प्रमुख बनाया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख मंजीत ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कालेज में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नए विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। महाविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की गुंडागर्दी सहन नहीं की जाएगी। कालेज एससीए कार्यकारिणी ने कालेज में एमबीए, एमसीए की कक्षाएं शुरू करवाने का वायदा किया था। एससीए इसमें असफल रही। विद्यार्थी परिषद बीएसए की नाकामियों को छात्रों तक पहुंचाएंगी। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्व महाविद्यालय उपाध्यक्ष रजनीश ठाकुर, पूर्व जिला संयोजक रविंद्र चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य अशोक कुमार, संदीप चंदेल, विक्रांत ठाकुर, विशाल ठाकुर, बंटी भारद्वाज, पारस राव, महाविद्यालय अध्यक्ष आदित्य ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts