मंगेतर को छोड़, प्रेमी का हाथ थामा

पिरानकलियर। युवती ने मंगेतर को दरकिनार कर प्रेमी का हाथ थाम लिया और भागकर प्रेमी के साथ कलियर आ गई। यहां पर प्रेमी और मंगेतर के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। आखिर युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
ज्वालापुर क्षेत्र के सराय की युवती का रुड़की निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। देानों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाईं लेकिन इसी बीच परिजनों ने युवती का रिश्ता धनपुरा निवासी युवक से कर दिया। कुछ दिन बाद दोनों की शादी होने वाली थी। आखिर सामाजिक मान मर्यादा को दरकिनार कर युवती रविवार को अपने प्रेमी के साथ भागकर कलियर आ गई। मंगेतर को जब इस बात का पता चला तो सोमवार को वह पीछा करते-करते कलियर पहुंच गया। यहां पर प्रेमी और मंगेतर के बीच जमकर मारपीट हो गई। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों को चौकी ले आई। इसके बाद युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। युवती के बालिग होने पर उसे उसकी इच्छा से कहीं जाने के आदेश दिए गए। वहीं युवती के परिजनाें ने भी उससे किसी तरह का रिश्ता न रखने की बात कह दी। इसपर युवती सबकुछ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

Related posts