
कोटद्वार। पूर्व सैनिक और अर्द्ध सैनिक अब महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। चौबट्टाखाल में आयोजित बैठक में पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कर्नल गंगा सिंह रावत ने कहा कि संगठन भ्रष्टाचार हटाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार और शासन से पत्राचार भी किया जाएगा। इस अवसर पर कै. चंदन सिंह रावत, कै. अर्जुन सिंह रावत, रामपाल सिंह रावत, ऋषि बल्लभ धस्माना, मित्रेश सुंद्रियाल, बलवीर सिंह रावत, बलवीर सिंह नेगी, आलम सिंह रावत, ताजवर सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत और दरबान सिंह रावत आदि उपस्थित थे।
