
सोलन। मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और हमीरपुर का दौर कर हिलोपा उपाध्यक्ष खुशी राम बालनटाह वीरवार को सोलन पहुंचे। यहां उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में शिरकत की। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल को भ्रष्टाचारी कार्यकाल बताया। उन्हाेंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के मतदाताओं से भ्रष्ट सरकार से छुुटकारा दिलाने की मांग की थी, जिस पर जनता खरी उतरी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार से भी जनसाधारण को बहुत से अपेक्षा थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने अभी तक पूर्व सरकार के किए गए भ्रष्ट कार्यों पर कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
उन्होंने कहा कि भू घोटालों में तत्कालीन भाजपा सरकार के कई मंत्रियों के हाथ रंगे हुए हैं। जिसकी जांच होनी जरूरी है। उन्होंने सोलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के प्रति इमानदारी से काम करने की सलाह दी। इस अवसर पर हिलोपा महामंत्री डा. धर्मचंद गुलेरिया, जिला सोलन अध्यक्ष देवेंद वर्मा, जिला महिला फंर्ट उर्मिल ठाकुर, रामदयाल सिंह, विवेक शर्मा, आशीष नेगी, जितेंद्र पाल, केके धर, ओपी कांत और महेंद्र नाथ सोफत मौजूद रहे।
