भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा जालंधर-मंडी एनएच

धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-मंडी वाया धर्मपुर कोटली एनएच-70 चलाल मघोघरी मोड़ के पास भूस्खलन से छह घंटे बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
जालंधर-मंडी नेशनल हाईवे फिर भारी बारिश से मघोघरी मोड़ पर अवरुद्ध हो गया। करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रहने से कई वाहन जाम में फंसे रहे। भूस्खलन के कारण ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी कि लोगों को पैदल निकलने के लिए रास्ता तक नहीं बचा। इस बारे में एनएच 70 मंडल कार्यालय पंडोह के अधिशाषी अभियंता सुनील कपूर का कहना है कि एनएच बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मौके पर भेजी गई थी। कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए दोपहर एक बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।

Related posts