
मंडी। मंडी जिला में भी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4 बज कर 21 मिनट पर आए भूकंप के झटके से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता का पता नहीं लग पाया। जिले के मंडी, सुंदरनगर और अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में इस संबंध में खूब चरचाएं होती रही। दो-तीन सेकंड तक आए भूकंप के झटके मामूली होने से कई लोगों को इसका एहसास नहीं हो पाया, लेकिन कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं।
