भूकंप के झटकों से सहमे भरमौरवासी

भरमौर (चंबा)। उपमंडल में शनिवार रात 11 बजकर 20 मिनट के आस-पास आए भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग भूकंप के बाद घरों के बाहर आ गए और रात भर सो नहीं पाए। एक माह से भरमौर क्षेत्र में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों कुलदीप, सुनील, राकेश, पंकज, तिलक, रंजन और भाग सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शनिवार रात अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे गहरी नींद में सोए लोग जाग गए। ग्रामीणों ने बताया कि भूकंप के झटकों से कमरों में रखा सामान गिरने लगा, तब जाकर उन्हें महसूस हुआ कि भूकंप हो रहा है।

Related posts