भुगतान नहीं मिलने से किसान नाराज

बागेश्वर। कीड़ा जड़ी संग्रहण के बाद भुगतान नहीं होने से खाती गांव के किसानों ने नाराजगी जताई है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई।
ज्ञापन में खाती के ग्रामीणों का कहना है वह भूमिहर किसान हैं। उन्होंने वन विभाग की अनुमति के बाद सुदूरवर्ती हिमालय क्षेत्र में कई दिनों तक भूखे प्यासे रहकर 15 जून तक उन्होंने एक किलो 230 ग्राम कीड़ा जड़ी का संग्रह किया। संग्रह कीड़ा जड़ी को 19 अगस्त को जिला भेषज संघ में जमा किया। लेकिन उन्हें आज तक भुगतान नहीं किया गया। भेषज संघ के अध्यक्ष और सचिव ने उन्हें 22 अगस्त तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। भुगतान नहीं होने से उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। मांग करने वालों में हरीश राम, विक्रम सिंह, दुर्गा सिंह, गोविंद सिंह, प्रेम सिंह, मोहिनी देवी आदि शामिल हैं। इधर, जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

Related posts