भीखम कांगड़ा, हितेंद्र बने चंबा के अध्यक्ष

पालमपुर (कांगड़ा)। नवनिर्वाचित प्रदेश गद्दी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट जोगेंद्र कपूर ने जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। उन्होंने भीखम कपूर मढेड़ को जिला कांगड़ा व हितेंद्र ठाकुर गरनोटा को चंबा का जिलाध्यक्ष बनाया है।
मोहिंद्र कुमार उतराला को बैजनाथ, किशोरी लाल ठाकुर सुग्घ को पालमपुर, दयासागर कललोट को धर्मशाला, नेक राज मोलीचक्क पंचरुखी, हुकमी राम फरेढ़ को सुलह, अमीं चंद लदोड़ी को नूरपुर, जैसी राम वर्मा बग्गा कुठेर को ज्वाली, प्यारु राम गंगथ को इंदौरा, तिलक राज को भटियात, संजू राम रजौर को भरमौर, अक्षय जरियाल लाकरा को मैहला, गुरुवचन कपूर भरीनी को डलहौजी व पवन कुमार कीड़ी को चंबा का ब्लाक अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर व नगरोटा बगवां के अध्यक्ष की नियुक्ति बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाक अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों के हित में काम करने वाली प्रदेश गद्दी यूनियन में भेड़पालक जय सिंह दियोल, सरवण बड़घरिया भरमौर, श्यामलाल लामू, बर्फी राम, बनूरी, प्रकाश चंद सलोह, राज कुमार सराजड़ा, संतोष कुमार व नुकल राम स्पैड़ू, हाकम चंद, पालन, रामलाल, सचुई, अर्जुन सिंह ग्रीमा, राजेंद्र कुमार चोबिया, होशियार सिंह कुगती, नाजिर राम नड्डी, पप्पू राम सुटकर, सरनदास वजोर, माधो राम खनार व शुभकरण नेटी को सदस्य के रूप में शामिल किया है।

Related posts