
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विभिन्न पाठशालाओं में शुक्रवार को बालिका सुरक्षा दिवस मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर, राजकीय उच्च पाठशाला मझारनू, राजकीय माध्यमिक पाठशाला टिकरी मुशैहरा सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर और राजकीय माध्यमिक पाठशाला भड़याड़ा में बालिका सुरक्षा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पाठशाला कुठेहड़ा में प्रधानाचार्य कुमारी अंजना शर्मा की अध्यक्षता में भाषण, नारा लेखन और चित्रकला का आयोजन किया गया। भाषण के जूनियर वर्ग में अंजना और तराना प्रथम, प्रिया द्वितीय और चित्रलेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग के मृदु ने प्रथम, अविकास ने दूसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में सुनाली प्रथम, साहिल द्वितीय और संगीता ने तीसरा स्थान हासिल किया। मझारनू में प्रधानाचार्य गोपाल चंद की अध्यक्षता में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नारा लेखन और चित्रकला का आयोजन किया गया। नारा लेखन में शालीनी प्रथम, मुनीशा द्वितीय और मंजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में इशिता प्रथम, विदुशी द्वितीय और अकांक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मकरीड़ी पाठशाला में आयोजित प्रतियोगिता के भाषण में सुनिता प्रथम, अंजना द्वितीय, नारा लेखन में रेणु प्रथम, अंकिता द्वितीय और पल्लवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला में मोनिका प्रथम, अमन द्वितीय और शीला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
आपदा न्यूनीकरण का पूर्वाभ्यास किया
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर में शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आपदा न्यूनीकरण अभियान के तहत पूर्वाभ्यास का आयोजन प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के संदर्भ में विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। इसी के साथ पाठशाला में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारा लेखन, बालिका शिक्षा के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता और बालिका सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा का आयोजन किया गया।
