
मंडी/धर्मपुर/सरकाघाट। जिले में शनिवार से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में 30 से अधिक मुख्य और संपर्क मार्ग भूस्खलन से बंद हो गए। जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम की करीब 40 बसें भी अवरुद्ध मार्गों पर फंस गई हैं।
जिला के अंतर्गत नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट मार्ग उरला और मैगल के पास भूस्खलन के कारण बंद रहा। जबकि सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मार्ग कांढापतन में भारी बारिश से बाधित हो गया। इसके अलावा सरकाघाट-संधोल, सरकाघाट से स्योह, धर्मपुर से तनेहड़, धर्मपुर से छेज, धर्मपुर से कनूही, धर्मपुर से बरडाना, धर्मपुर से कौंसल, धर्मपुर से बरोटी कांढापतन, धर्मपुर से सरसकान, धर्मपुर से परयाल, धर्मपुर से गोरत, सकलाना, धर्मपुर से समौड़, धर्मपुर से रांगड़, धर्मपुर से सरी, धर्मपुर से शेरपुर खांबर, धर्मपुर से बल्याणा, धर्मपुर से बिंगा, धर्मपुर से फिहड़, धर्मपुर से झरेड़ा, धर्मपुर से कोट, धर्मपुर से भूर, धर्मपुर से सतरेहड़, धर्मपुर से मठी बनवार, धर्मपुर से ततोहली परडाना, धर्मपुर से रिछली, धर्मपुर से गवैला, धर्मपुर से कून, धर्मपुर से कमलाह, बालीचौकी-थाची, कटौला-पराशर, चुक्कू, कुफरी, नशधरा, बथेरी, बड़ागांव, शिवाबदार, जंजैहली-थुनाग, कोटली क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। इसके अलावा घटासणी-बरोट मार्ग देव पशाकोट मंदिर के समीप पत्थर गिरने से मार्ग बंद हो गया। इस मार्ग पर कई वाहन फंस गए। टिंडुनाला-सिल्हबुधानी-सुधार, पधर-बल्ह-टिक्कर, बल्ह रोपा, कटौला-मलवाड़ा-सनवाड़, कमांद-रियागड़ी, पधर-घोघरधार-मंडी, कमांद-नवलाया मार्ग भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से बंद हो गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक मंडी रघुवीर सिंह ने बताया कि कई संपर्क मार्ग बंद होने से डिपो की 32 बसें फंसी हैं। रविवार को मंडी डिपो के अंतर्गत करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। सरकाघाट डिपो के आरएम नरेंद्र शर्मा ने बताया कि चार बसें फंसी है। निगम को 50 हजार का नुकसान हुआ है। उधर, लोनिवि धर्मपुर मंडल के अधिशासी अभियंता अनिल संगराय का कहना है कि भारी वर्षा होने की वजह से संपर्क मार्ग ल्हासे गिरने से बाधित हुए हैं। मौसम साफ होते ही मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
