भारत में 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा, इन तीन राशियों के लिए शुभ

शिमला

Solar Eclipse

आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 21 जून को कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह से दोपहर तक पूरे भारत में खंडग्रास रूप में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और शाम 3: 04 बजे समाप्त होगा। राजधानी शिमला में ग्रहण का प्रभाव 10: 23 सुबह से दोपहर 1: 48 बजे तक होगा। इसे चूड़ामणि सूर्य ग्रहण कहा जाएगा। साधु-संतों के लिए सूर्य ग्रहण का सूतक काल 20 जून की रात्रि से शुरू हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान ये करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान स्नान, दान, तप, पाठ करने का बहुत अधिक महत्व माना गया है।
ग्रहण के दौरान ये न करें- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान मूर्ति स्पर्श न करें, अनावश्यक खाना पीना न करें, निद्रा न लें, शरीर पर तेल आदि का सेवन न करें, नाखून भी नहीं काटने चाहिए।

इन्हें कोई रोक नहीं- बुजुर्ग, रोगी, बालक और गर्भवती महिलाएं यथानुकलू भोजन और दवाई ले सकते हैं।
इन तीन राशियों के शुभ फलदायी- मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ फलदायी होगा। अन्य राशियों के जातकों को इसे मिलेजुले परिणाम हासिल होंगे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी शिमला के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया कि यह ग्रहण मृगशिर तथा आर्र्दा नक्षत्र और मिथनु राशि में घटित होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य की उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक आदि स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए।

पका हुआ अन्न और कटी हुई सब्जी सूर्य ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं। ऐसे में कुशातृण या तिल को तेल, घी, लस्सी, मक्खन, आचार आदि में डाल देना चाहिए। जिससे ये चीजें दूषित नहीं होती हैं।

 

Related posts