
ब्रिटेन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्घारा रोके जाने पर बाबा रामदेव ने बयान दिया कि मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। रामदेव का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश चल रही है। सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बैठी विदेशी महिला के कहने पर मुझे रोका गया।
रामदेव ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कुछ भी गलत या गैरकानूनी नहीं किया है। मैंने उनसे रोके रखने का बार बार कारण पूछा लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वे यह मुझे नहीं बता सकते।’ रामदेव ब्रिटेन में पतंजलि योग पीठ (यूके) ट्रस्ट की ओर से आयोजित योग शिविर और परिचर्चा की अध्यक्षता करने के लिए यहां आए हैं। बाबा रामदेव ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मोदी का साथ दिया इसीलिए कांग्रेस ने उनको निशाना बनाया।
