
राजनांदगांव: भारतीय बाल स्वास्थ्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी.पी. बंसल ने आज कहा कि हमारे देश में प्रतिदिन 6400 बच्चों की मृत्यु कुपोषण एवं रक्ताल्पता के कारण होती है।
डा. बंसल ने यहां आयोजित बाल रोग विशेषज्ञों के 2 दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर कहा कि भारतीय बाल स्वास्थ्य अकादमी का देश भर में चल रहा मिशन उदय अभियान मुख्य रूप से 3 बिन्दुओं पर काम कर रहा है जिसमें एक दिन से एक माह के उम्र के बच्चे की मृत्यु, एक दिन से एक वर्ष के बच्चे की मृत्यु तथा एक दिन से 5 वर्ष के बच्चे की अकाल एवं असामयिक मृत्यु गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे गंभीर समस्या है। देश में प्रतिदिन 6400 बच्चे मरते हैं जिसका औसत प्रति मिनट 3 बच्चों के मरने का है।
