भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थ: बिक्रम सिंह

भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थ: बिक्रम सिंह

सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने शनिवार को कहा कि सैनिकों के लिए देश की सुरक्षा, देश का सम्मान और हित सर्वोपरी है। गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी के 37 युवा अधिकारियों को जूनियर कमीशन ऑफिसर के रूप में सेना में शामिल करने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित करते हुए जनरल बिक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा करने में पूरी तरह समर्थ है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों को देश की सुरक्षा और सम्मान के बाद ही आराम आता है। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों को खुशकिस्मत बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके बच्चों का आज सेना में प्रवेश उनके लिए गौरव की बात है।

इस मौके पर सिंह ने 91 अन्य युवा अधिकारियों को एक वर्ष के बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण के बाद सेना के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक की पढ़ाई के लिए रवाना किया। इस समारोह में अकादमी के कमाडेंट रेजिडेंट, जनरल जी$ एस$ बिष्ट, रेजिडेंट जनरल संजीव मधोक सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे। सेना प्रमुख ने शुक्रवार शाम महात्मा बुद्व की ज्ञानस्थली बोधगया पहुंचकर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

Related posts