भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े पर अमेरिका में चलेगा केस

भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े पर अमेरिका में चलेगा केस

नई दिल्ली: वरिष्ठ भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े पर आज वीजा फर्जीवाड़े और झूठी घोषणाएं करने के आरोप में अभियोग लगाया गया लेकिन वह अमेरिका छोड़ सकती हैं क्योंकि उन्हें राजनयिक छूट मिल गई है। वहीं, न्यूयार्क की ग्रैंड ज्यूरी ने भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े पर केस चलाने की मंजूरी दे दी है।

देवयानी पर वीजा फ्रॉड और गलत बयान देने का आरोप तय हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी फेडरल कोर्ट की ज्यूरी ने देवयानी पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। अमेरिकी अटॉर्नी प्रीत भरारा ने अपने बयान में कहा है कि राजनयिक संरक्षण के बावजूद देवयानी पर आरोप लगा रहेगा और राजनयिक संरक्षण हटते ही उन पर मुकदमा शुरू हो जाएगा।

भारत ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह देवयानी से राजनयिक संरक्षण नहीं हटाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व 12 दिसंबर को देवयानी को कथित वीजा धोखाधड़ी और घरेलू नौकरानी को कम वेतन देने के मामले में न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने खोबरागड़े की कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तलाशी ली थी। भारत ने इस पूरे मामले में सख्‍त रवैया अपनाते हुए अमेरिका से माफी मांगने को कहा था।

Related posts