भाभी से छेड़छाड़ देवर पर मुकदमा

राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत छोगटाली के शमोगा गांव की एक महिला ने अपने देवर पर छेड़छाड़ करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज करवाया है। महिला ने कहा कि शुक्रवार को वह खेत में अपनी फसल की बंदरों से रखवाली कर रही थी तो उसका देवर यशवंत वहां आया और उसने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि छेड़छाड़ भी की। शनिवार को उसने थाने में आकर यह प्राथमिकी दर्ज करवाई। एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला का मेडिकल सिविल अस्पताल राजगढ़ में करवाकर उसके देवर के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।

Related posts