भाटड़ा बस्ती में रात को बरस रहे पत्थर

नादौन (हमीरपुर)। टिल्लू पहाड़ी पर बसी भाटड़ा बस्ती के लोग दहशत के साये में हैं। लोगों का कहना है कि कुछ लोग रात को घरों में पत्थर मार रहे हैं। रविवार से ऐसी वारदात होने से लोग सहमे हुए हैं। टिल्लू पहाड़ी स्थित बस्ती के लोगाे शिंगारा, सुनील, मंगू, जसबीर, शकीन, बलवीर, गुरध्यान, गुर सेवक, गब्बर, लटू राम, कृष्णा देवी, भोली देवी आदि ने बताया कि पिछले रविवार से बस्ती के लोग आतंक के साये में जी रहे हैं। आधी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मकानों पर पत्थरों की बौछार करना शुरू कर देते है। बुधवार रात्रि शौच आदि के लिए बाहर निकली एक महिला ने हाथ में हथियार लिए खड़े व्यक्ति को देखा और शोर मचाया। शोर सुनने पर आसपास के स्थानीय वासी भी कु शलक्षेम जानने के लिए आ गए। उन्होंने कहा कि बस्ती के लोगों ने रात में ठीकरी पहरा लगाने का निर्णय लिया है, जिससे कोई ऐसा संदिग्ध व्यक्ति मिले तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जा सके।
थाना प्रभारी नादौन शेर सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है, यदि कोई शिकायत आएगी तो पुलिस छानबीन करेगी।

Related posts