
बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता भट्टू निवासी सुरिंद्र कपूर ने पार्टी हाईकमान द्वारा भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया है। नवनिर्वाचित सुरिंद्र कपूर ने इस नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेता शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सचिव इंदु गोस्वामी, विनय शर्मा, विपिन सिंह परमार, मुलख राज प्रेमी और मंडल भाजपा अध्यक्ष बलदेव राणा का धन्यवाद किया है। उन्हाेंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास प्रकट करते हुए जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रायस करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जय राम ठाकुर की जीत को सुनिश्चित करेगा।
