भाजयुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

बागेश्वर। बीपीएल श्रेणी की गलत परिभाषा पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यहां केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार बीपीएल परिवार की परिभाषा ठीक नहीं करती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजेद्र उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने एक तरफ कमरतोड़ महंगाई कर दी है वहीं दूसरी ओर बीपीएल परिवारों को अजीब तरह से परिभाषित किया है। वह लोगों को बरगलाने में लगी हुई है। मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जनविरोधी नीतियों का मोर्चा जमकर विरोध करेगा। संचालन मनीष पांडे ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, खड़क सिंह टंगड़िया, सुरेश कांडपाल, गिरीश परिहार, महिपाल चौधरी, सुरेश सोनियाल, गिरीश खेतवाल, संजय जोशी, दिनेश मेहता, प्रशांत नगरकोटी, राजेंद्र ओली, भरत दफौटी, पवन साह, संजय मलड़ा, योगेश पूना, अंशुल धवन आदि मौजूद थे।

Related posts