भाजयुमो ने प्रदर्शन कर पीएम, कानून मंत्री से मांगा इस्तीफा

शिमला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री और कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। युवा मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इस दौरान युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचारी तो है ही, बेशर्म भी है। उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में जब शांतिपूर्वक रोष मार्च निकाला गया तो केंद्र सरकार ने लाठीचार्ज करवाकर उन्हें जेल में डाल दिया। युवा मोर्चा पूरे हिमाचल के सभी जिलों में ‘बेशर्म सप्ताह’ मना रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करन नंदा, हेमंत शर्मा, विकास राजपूत, युद्धवीर, शीतल, श्याम चौहान, वीरेंद्र शर्मा, रणदीप कंवर, श्रवण कुमार, राजेंद्र ठाकुर, विषय ठाकुर, कंवर चौहान, अविनाश जरयाल, राज कुमार, विवेकानंद नेगी, अश्वनी शर्मा, अधिराज, संदीप ठाकुर, उदयवीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts