भाजयुमो नेता राज सोनी ने थामा कांग्रेस का दामन

चंबा। चंबा चुनाव क्षेत्र कांग्रेस सेवादल की एक बैठक का आयोजन खज्जियार में किया गया। इसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवनियुक्त निदेशक अनुसूचित जनजाति विकास निगम विजय कुमार को मुख्य संगठक चुनाव क्षेत्र चंबा रंजु ने सम्मानित किया। इस मौके पर नवनियुक्त निदेशक ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी व सेवादल की नीतियों के ऊपर प्रकाश डाला और मंडी उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी। इस बैठक के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी रह चुके राज कुमार सोनी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बैठक में खज्जियार के पूर्व प्रधान किशन चंद, अतिरिक्त महिला संगठक कमला भारद्वाज, महिला संगठक जिला चंबा विमला देवी, योगेश यदु, रंजु, जगदेई, चमन शर्मा, अमरो चंद, गरीबो देवी, नूरजहां, ईश्वर कपूर, ओमप्रकाश, कन्हैया शर्मा मौजूद थे। बैठक में विजय कुमार ने राज कुमार सोनी का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया और विश्वास दिलाया उनके क्षेत्र की समस्याओं को हल करवाने के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे।

Related posts