
रामपुर बुशहर। मंडी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने दिन-रात एक कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को धार गौरा में पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहनी ने प्रतिभा सिंह के पक्ष में वोट मांगे। इससे पहले उन्होंने रामपुर में भी महिलाओं के साथ कई सभाएं कीं। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह खाची भी मौजूद रहे।
जनता को संबोधित करते हुए कृष्णा मोहिनी ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह एक अनुभवी नेता हैं। उन्हें क्षेत्र के विकास की पूरी समझ है। उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश एक व्यापारियों की पार्टी है और भाजपा ने अपने कार्यकाल में हिमाचल को बाहरी लोगों के हाथों में बेच दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और भाजपा प्रत्याशी जयराम का कोई भी मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह सशक्त और अनुभवी वरिष्ठ महिला नेत्री हैं। उनको संसद में भेजने से हिमाचल प्रदेश का विकास तेजी से होगा। उन्होंने यहां के ग्रामीणों से आह्वान किया कि कांग्रेस प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड देकर उनकी जीत को मजबूत बनाएं। इस मौके पर पंचायत प्रधान डीडी कश्यप, संसार गुप्ता, दोफदा पंचायत प्रधान जय सिंह, इंद्रा, शांति चौहान, आगर दास, गंगा देवी, सुरेंद्र बेशटू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
