भाजपा शासन में स्वीकृत कार्यों पर लगाया ब्रेक

कांडा। भाजपा की कांडा कमस्यार मंडल इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा पूर्व की भाजपा सरकार के समय स्वीकृत विकास कार्यों को कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
कांडा कमस्यार मंडल इकाई की बैठक में मुख्य अतिथि श्री भौंर्याल ने कार्यकर्ताआें को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने पाटी के गांव चलो-घर चलो कार्यक्रम की समीक्षा की और भावी कार्यक्रमों के बारे में बताया। श्री भौंर्याल ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने कांडा में डिग्री कालेज भवन सहित दो दर्जन से अधिक सड़कें मंजूर की थीं। मौजूदा सरकार ने इन योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में पहले से स्वीकृत विकास कार्य नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके मंडल कार्यकारिणी और मोर्चा इकाइयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में महेश पांडे, आनंद धपोला, गौरव सिंह, शेरसिंह धपोला, खीम सिंह भंडारी,भगवती प्रसाद पांडे, शेखर सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हीरा सिंह कर्म्याल ने और संचालन जगदीश कालाकोटी ने किया।

Related posts