भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के पुतले फूंके

अल्मोड़ा। गत दिनों मुंबई में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुराचार की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वक्ताओं ने मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुराचार की कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में गुंडागर्दी और आपराधिक घटनाएं घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
प्रदर्शन में मोर्चा जिलाध्यक्ष रमा जोशी, महामंत्री मीना भैसोड़ा, किरन पंत, प्रदेश पार्षद राधिका जोशी, लता बोरा, लता पांडे, तुलसी चौहान, ब्लाक प्रमुख हेमा चम्याल, नगर अध्यक्ष बीना नयाल, सभासद विद्या बिष्ट, जया मेहता, बसंती आर्या, लक्की वर्मा, सुशीला साह, शांति बिष्ट, मंजू त्रिवेदी, रमा वर्मा, मीना कांडपाल, कमला भट्ट, ललिता पंचपाल, हेमा सुप्याल, सोनिया भोज, विमला बोरा आदि ने भाग लिया।

Related posts