
चंबा। भाजपा मंडल चंबा की बैठक परिधि गृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद शांडिल ने की। बैठक के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। इस मौके पर सदर के विधायक बीके चौहान ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला और संघ तथा देश हित के लिए उनके बलिदान के बारे में जानकारी दी। हाल ही में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण हुए जान माल के नुकसान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। इसके अलावा दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। वहीं, प्रभावित परिवारों के लिए भाजपा ने राहत राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री संजय महाजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता, जसबीर नागपाल, प्रेस सचिव अजय बेदी, मुनिंद्र सिंह पुरू, विनोद कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share Tweet
