
मंडी। सदर भाजपा मंडी की बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संगठन की मजबूती और कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर ने कहा कि सदर भाजपा चट्टान की तरह एकजुट और मजबूत है। आने वाले लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ग्राम शक्ति केंद्रों और शहरी केंद्रों का दौरा किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार भी केंद्र की यूपीए सरकार की तरह जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित कर रही है। मजदूरों की दिहाड़ी भाजपा ने बढ़ाई थी। समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया था लेकिन कांग्रेस जन विरोधी कार्य कर रही है। डिपुओं में राशन समय पर नहीं मिल रहा जबकि बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को ठगा गया। प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार से हताश है। इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा महामंत्री बलवीर गुलेरिया, सुमन शर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, कश्मीर गुलेरिया, प्रशांत शर्मा, गजपाल मंडयाल, जवाहर सिंह, शिवराम वर्मा, नेकराम कटोच, टेक चंद, कन्हैया लाल और रणवीर ठाकुर मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक सदर इकाई की बैठक
मंडी। पूर्व सैनिक सदर इकाई की बैठक सैनिक विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता मुरारी लाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि जिला इकाई के 22 जनवरी 2014 को सैनिक विश्राम गृह पैलेस मंडी में चुनाव होंगे। इस अवसर पर कैंटीन मैनेजर श्रवण कुमार, कैप्टन डीडी शर्मा, कैप्टन भीम सिंह गुलेरिया और सूबेदार शेर सिंह मौजूद रहे।
