भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री और हरक सिंह का पुतला

बागेश्वर। विधान सभा सत्र कम करने और केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर में हुई गोलीबारी पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई।
शनिवार की सुबह 10 बजे कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री और हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा मे वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने विधानसभा सत्र एक सप्ताह के बजाए तीन दिन में ही खत्म कर दिया। विधानसभा सत्र स्थगित करना सत्ता पक्ष की विफलता के अलावा कुछ नहीं है। वक्ताओं ने कुंवर प्रणव चैंपियन की गिरफ्तारी और हरक सिंह रावत को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा और संचालन महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कुंदन परिहार, उमेश फुलारा, दयाल कांडपाल, बसंत बल्लभ पांडे, ख्याली दत्त जोशी, नवीन परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, महिपाल चौधरी, हीरा धपोला, गोविंद टंगड़िया, गीता ऐठानी, उमा बिष्ट, हीरा कोहली, नीमा धपोला, भगवती धपोला आदि मौजूद थे। उधर कपकोट में पुतला दहन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, मंडल अध्यक्ष गणेश कपकोटी, दयाल ऐठानी, दीवान सिंह खेतवाल, राजू दानू, सुंदर देव, दीवान कपकोटी, गिरीश जोशी, मुन्ना कपकोटी, महिमन कपकोटी, रमेश गड़िया आदि मौजूद थे।

Related posts