भाजपा ने कौड़ियों के भाव बेची संपदा

सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि उप चुनाव का परिणाम आने से पहले ही भाजपा अपनी हार मान चुकी है। जिसके कारण भाजपा के नेता घबराहट में है। इसी कारण वह रोजाना नए शगूफे छोड़ कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। अपने पिछले सांसद काल में उन्होंने सांसद निधि से पूरे संसदीय क्षेत्र में एक समान विकास करवाया है। अकेले सुंदरनगर में ही उन्होंने अपने पांच साल के शासनकाल में एक करोड़ की धनराशि मंजूर की है। जिसके कारण यहां पर दर्जनों विकास के काम हुए हैं।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह चुनाव प्रचार के लिए सुंदरनगर पहुंची। जहां पर उन्होंने करीब एक दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जो आज देश में अन्य राज्यों के लिए विकास का मॉडल बन कर सामने आया है, यह कांग्रेस की नीतियों के कारण ही संभव हो पाया है। जब भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, यहां की संपदा को कौड़ियों के भाव बेचा गया। प्रदेश में कांग्रेस ने इस बार सत्ता में आते ही जो विकास के लिए नीतियां बनाई हैं, उससे भाजपा परेशान हो कर रह गई है। उन्होंने जनता से चुनाव में उन्हें अपना मत रूपी आशीर्वाद देने का आह्वान किया है। इस मौके पर सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा सिंह के सहयोग से ही वह अपने पिछले शासनकाल के दौरान सुंदरनगर में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मिनी सचिवालय, विकलांग आईटीआई और चिल्ड्रन होम सहित अनेक योजनाओं को सरकार से मंजूर करवाने में सफल हुए हैं। उन्होंने प्रतिभा सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने की जनता से अपील की है

Related posts