भाजपा तैयार कर रही है ‘विजन डॉक्यूमेंट’: राजनाथ

भाजपा तैयार कर रही है ‘विजन डॉक्यूमेंट’: राजनाथ

कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के मकसद से पार्टी लोकसभा चुनावों से पहले जल्द ही एक ‘विजन डाक्यूमेंट’ लाएगी। सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा देश के आर्थिक, औद्योगिक, कृषि, रक्षा, विदेश और अन्य नीतियों (डॉक्यूमेंट में) पर अपना विजन प्रोजेक्ट करेगी और कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को सामने लाएगी।’’

उन्होंने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि भाजपा भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के मकसद से विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लोग अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खारिज कर देंगे।’’ सिंह ने झारखंड में कांग्रेस के साथ झामुमो के गठबंधन के एक सवाल पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related posts