
चंपावत। विधानसभा सत्र की समय सीमा न बढ़ाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष की आवाज को दबाकर कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
राज्य सरकार का पुतला दहन करने वालों में नगरपालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, हरीश चंद्र पांडेय, मोहन अधिकारी, जई दत्त जोशी, मनोज तड़ागी, नवीन तड़ागी, मंदीप ढेक, छात्र संघ अध्यक्ष कमल माहरा, जगत सिंह, देव सिंह बोहरा, प्रकाश बोहरा, राजेश उप्रेती आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
