भाजपाइयों ने किया हवन और शांति पाठ

चंपावत/पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को हवन और शांति पाठ का आयोजन कर केदारनाथ धाम हादसे में आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पंडित रमेश चंद्र पंत की अगुवाई में शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री गोविंद सामंत, मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया, गोविंद फुलारा, जगदीश जोशी, योगेश जोशी, मनोज तड़ागी, हेमंत जोशी, रमेश पंत, मुकेश महराना, हिमेश कलखुड़िया, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, देवेंद्र पाटनी, ईश्वरी दत्त भट्ट, विनोद गोरखा, हीरा सिंह, विद्याधर गहतोड़ी, प्रकाश अधिकारी, निर्मल माहरा, हरीश पांडेय, जसोद सिंह, आन सिंह, मयूर बिष्ट, सौरभ जोशी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र गिरि और राजू नरियाल आदि मौजूद थे।
पिथौरागढ़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि 16 और 17 जून को आई आपदा में हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। कईयों का सब कुछ बाढ़ से तबाह हो गया। सरकार से सभी आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत देने की मांग की गई। किशन खड़ायत, राजेंद्र रावत, भुवन जोशी, लाल सिंह, गोविंदी कोरंगा, भगवती पुनेठा, प्रेमा कोश्यारी, मीना बिष्ट, राधे लाल वर्मा, जितेंद्र नगरकोटी, अशोक महर, चंद्र बहादुर बम, कृपाल वल्दिया, गोलू पाठक, हेमराज बिष्ट, बिजेंद्र महर, सरफराज अहमद, नवीन पांडे, धर्मानंद, राजेंद्र सामंत आदि मौजूद थे।

Related posts