
जसपुर। मुख्यमंत्री का विरोध करने से पहले ही भाजपाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया। करीब चार घंटे तक पतरामपुर पुलिस चौकी में नजरबंद रखने के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही छोड़ दिया।
शनिवार की सुबह भाजपा नगराध्यक्ष कमल चौहान के कलियांवाला रोड स्थित सीड प्लांट पर भाजपाई एकत्र हुए। वहां से जंगल के रास्ते ग्राम ध्याननगर में जिला पंचायत सदस्य ऊषा रानी के निवास पर पहुंचे। काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर वह मुख्यमंत्री का विरोध करने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया तथा पतरामपुर पुलिस चौकी ले जाने लगी। सभा स्थल के पास पुलिस की गाड़ी जाम में फंस गयी। भाजपाई गाड़ी से ही मुख्यमंत्री कार से आओ वरना वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। बाद में पतरामपुर पुलिस चौकी ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद छोड़ दिया।
नजरबंद होने वालों में कमल चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सीमा चौहान, आदेश चौहान, डा.एमपी सिंह, चौधरी खिलेंद्र सिंह, अमित विश्नोई, सुरेंद्र सिंह, योगराज सिंह, राजकुमार, भीष्म सिंह, प्रवेंद्र बंटी, सन्नी प्रधान, विकल विद्यार्थी, जिला महामंत्री मनोज पाल, प्रेम सहोता, कबूल सिंह, शीतल जोशी, विरेंद्र सिंह चौहान, बलराम तोमर, मनोज बंसल, दयाराम शर्मा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, महीपाल सिंह, विमल अग्रवाल आदि शामिल थे।
