भागीरथी के कटाव से धर्मशाला की दीवार ढही

उत्तरकाशी। इंद्रावती नदी के मलबे से भागीरथी का बहाव नगर की ओर होने से कटाव तेज हो गया है। इस कारण रविवार की शाम को बाबा काली कमली धर्मशाला के पार्क की सुरक्षा दीवार ढह गई। इससे धर्मशाला के साथ ही आसपास के भवनों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इधर, जड़भरत घाट पर भी कटाव तेज होने से नगर को सुरक्षित करने के लिए डाले जा रहे वायरक्रेट बह गए।
चार दिन पहले इंद्रावती के उफान पर आने से केदारघाट झूलापुल के जोशियाड़ा वाले छोर पर भारी मात्रा में रेत, बजरी व पत्थर जमा हो गया था। इससे नदी का बहाव नगर की ओर हो गया है। क्षेत्र के लोगों में दहशत है। इधर, जड़ भरत घाट पर भी कटाव तेज होने से तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोग बेचैन हैं। यहां नगर को सुरक्षित करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा डाले जा रहे वायरक्रेट बह गए हैं।

Related posts