
लोहाघाट। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए मोहनानंद तीर्थ जी महाराज ने श्रीराम के अयोध्या में जन्म लेने के बाद इस धरती में हुई खुशी का जिक्र करते हुए कहा कि इस संसार में जब जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है तब तब भगवान मनुष्य रूप में जन्म लेकर लोगों का तारण करते हैं। हरिद्वार से आए आचार्य ललित बगौली भागवत कथा का मूलपाठ कर रहे हैं। मुख्य यजमान मान सिंह ढेक, चतुर सिंह मौनी ने क्षेत्र में सुख, शंाति, समृद्धि के लिए यह धार्मिक अनुष्ठान किया है। जिसे सुनने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। संगीताचार्य प्रकाश चंद्र शर्मा, हरीश ममगई, मुकेश तिवारी भागवत कथा को वाद्ययंत्रों में स्वर दे रहे हैं।
