भाइयों की कलाई पर सजेगी डायमंड राखियां

रुद्रपुर। इस बार रक्षाबंधन पर्व कुछ खास होगा। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियों के अलावा राखी गिफ्ट पहुंच चुके हैं। खासकर बहनों को चांदी की पालिसयुक्त अमेरिकन डायमंड राखी बेहद पसंद आ रही है। वे अमेरिकन डायमंड राखी को भाइयों की कलाई पर सजाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं भाई बहनों के लिए चाकलेट ग्रीटिंग कार्ड खरीद रहे हैं।
रक्षाबंधन पर्व 21 अगस्त को है। बाजार राखी से सज चुके हैं। सामान्य राखी से लेकर आकर्षक राखियां पहुंची हैं। इनकी कीमत पांच रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक है। बहनों को खासकर चांदी की पालिसयुक्त अमेरिकन डायमंड राखी के अलावा मारवाड़ी माडल में गणेश, राम और स्वास्तिक राखियां पसंद आ रही हैं। तनेजा गिफ्ट शाप के राकेश तनेजा ने बताया कि चांदी की पालिसयुक्त राखी की कीमत 50 से दो सौ रुपये के बीच है। इसके अलावा साधारण राखियों की कीमत पांच से लेकर पचास रुपये तक है। वहीं गुरुकृपा अमूल पार्लर स्वामी सौरभ भुसरी ने बताया कि इस बार भाई बहनों को चाकलेट के साथ ही रक्षाबंधन ग्रीटिंग भेंट कर सकेंगे। एक ग्रीटिंग कार्ड व दस चाकलेट के गिफ्ट आइटम की कीमत 125 से लेकर 150 रुपये के बीच है।

Related posts