
जखोली। रविवार रात को भारी बारिश से लस्तर नहर के उफान पर आने से एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया जबकि एक किशोरी घायल हो गई। किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अतिवृष्टि के कारण लस्तर नहर उफान में आ गई। नहर में सिल्ट आने के कारण यह चोक हो गई, जिससे कपनिया निवासी धूम सिंह भंडारी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। भवन में धूम सिंह के परिवार के तीन सदस्य थे। इस हादसे में उनकी पुत्री विनीता घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जखोली अस्पताल लाया गया। वहीं लस्तर नहर के कारण ग्रामीण राजेंद्र भंडारी, पुष्कर सिंह भंडारी और शंकर सिंह के भवनाें को भी खतरा बना हुआ है। तहसीलदार घनश्याम सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।
