भलेड़ में बोलेरो खाई में, चालक की मौत

द्रम्मण (कांगड़ा)। पालमपुर से भलेड़ आ रही एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर भलेड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सड़क से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गाड़ी से निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिंकू उर्फ रिंकू पुत्र थोवरी राम निवासी दरीणी गाड़ी चला रहा था। पिंकू अपने घर भलेड़ आ रहा था। सड़क खस्ताहालत होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इस कारण गाड़ी सीधी 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल कपिल देव और कुलतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है।

बैजनाथ में जीप पलटी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला के मध्य एक कैफे के पास एक जीप पलट गई। हादसे में जीप सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि जीप पालमपुर से जोगिंद्रनगर की ओर जा रही थी। घायल जोगिंद्रनगर निवासी बताए जा रहे हैं। बैजनाथ पुलिस थाना प्रभारी राजिंद्र शर्मा के अनुसार हादसे को लेकर पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related posts