
रक्कड़ (कांगड़ा)। निकटवर्ती गांव भरोली जदीद के लोगों के बीच आजकल मादा तेंदुए का खौफ है। कई लोगों ने मादा तेंदुए कोदो बच्चों सहित गांव के साथ लगते जंगल में देखा है। तेंदुए ने एक हफ्ता पहले ही घर के बाहर घूम रहे एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया था। क्षेत्र के लोगों को डर सताने लगा है कि कहीं मादा तेंदुआ इंसानों पर हमला न कर दे।
स्थानीय पूर्व पंचायत प्रधान चैंचला देवी, रीता देवी, स्वर्णा देवी, राजीव शर्मा, छंगण राम, शंकरदास और कश्मीर सिंह आदि ने वन विभाग से मांग की कि मादा तेंदुए को पकड़ कर आबादी से दूर छोड़ा जाए। इससे लोग बिना डर के अपने काम-धंधा कर सकें। उधर, इस बारे में वन विभाग शांतला के रेंज आफिसर प्रेमदास ने बताया कि तेंदुए ने अभी तक किसी इनसान पर हमला नहीं किया है। विभाग अपने स्तर पर सतर्क है। यदि किसी इनसान पर हमला करने की घटना की आशंका है तो उसे पिंजरा लगाकर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
