
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने अदालत की ओर से भगौड़ा करार अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2005 में डैहर के अणुबल गांव निवासी भीम सिंह के खिलाफ दर्ज एक मामले में अभियोग के दौरान आरोपी अदालत से गैर हाजिर रहा। उसके बार बार अदालत में न आने पर उसे सुंदरनगर की अदालत ने भगौड़ा करार दे दिया था। मंगलवार को पीओ सैल सुंदरनगर के प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर दबिश दी। जहां पर उसे पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल गई। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
