ब्लॉक प्रमुखों, ग्राम प्रधानों को मिला दिवाली का बंपर तोहफा

diwali gift for uttarakhand block head and village head
उत्तराखंड सरकार ने ब्लाक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। कई महीनों से बकाया उनके मानदेय के भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। करीब 76 करोड़ की इस धनराशि से पहले मानदेय का भुगतान होगा, जो राशि बचेगी उससे विकास कार्य होंगे
शासन ने यह धनराशि तृतीय राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वर्ष 2016-17 की दूसरी किश्त के रूप में जारी की है। इसके तहत क्षेत्र पंचायतों को 21 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये और ग्राम सभाओं को 54 करोड़ 29 लाख 71 हजार रुपये दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि इस धन का उपयोगिता प्रमाणपत्र 31 मार्च तक देना होगा।

क्षेत्र पंचायतों में सबसे ज्यादा धन हरिद्वार जिले के हिस्से में आया है। सबसे कम धनराशि रुद्रप्रयाग को मिली। इसी तरह ग्रामसभाओं के मामले में भी यही क्रम बना रहा। सबसे ज्यादा धनराशि हरिद्वार को और सबसे कम रुद्रप्रयाग को मिली है।

किस जिले को कितना मिला धन

जिला – क्षेत्र पंचायतों को – ग्राम पंचायतों को
अल्मोड़ा – 2,0467,000 – 49366000
बागेश्वर – 8751000 – 20134000
चमोली – 16481000 – 27651000
चंपावत – 7505000 – 17873000
देहरादून – 20844000 – 59148000
हरिद्वार – 28558000 – 85156000
नैनीताल – 15435000 – 40583000
पौड़ी – 22588000 – 51961000
पिथौरागढ़ – 16182000 – 34541000
रुद्रप्रयाग – 7400000 – 17054000
टिहरी – 17732000 – 44378000
ऊधमसिंह नगर – 24981000 – 71699000
उत्तरकाशी – 10260000 – 23427000
————————————–
कुल – 21,71,84000 – 54,29,71000  

Related posts