
रामपुर बुशहर। झाकड़ी के पास लगती ब्रौनी खड्ड के पास एनएच सुबह करीब एक घंटे तक बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
ब्रौनी खड्ड के पास लगातार ल्हासे आने से यहां सड़क बंद हो रही है। वहीं वीरवार को सुबह भी ल्हासा आने से सड़क करीब एक घंटे तक बंद रही। लेकिन, एनएच प्राधिकरण ने मार्ग को बहाल कर दिया। एनएच के एक्सईएन पासंग नेगी का कहना है कि ब्रौनी खड्ड के पास लगातार ल्हासे आ रहे हैं। इसके चलते मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि मार्ग को बहाल करने के लिए वहां पर 24 घंटे मशीनों को तैनात कर रखा है। ल्हासे गिरते ही मार्ग बहाल कर दिया जा रहा है।
