ब्राह्मण सभा के चुनावों की सरगर्मी तेज

सोलन। ब्राह्मण सभा सोलन की बैठक मे संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही ब्राह्मण सभा की शहरी इकाई का गठन किया जाएगा। पंचायत स्तर पर सभा के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान तेज होगा। मंगलवार को मुरारी मार्केट सोलन में संपन्न हुई। सभा के प्रधान रामेश्वर दत्त कौशिक की अध्यक्षता में इस बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक 25 अगस्त को निर्धारित की गई, जिसमें संगठन के चुनावों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सभा के सामुदायिक भवन के लिए स्थान चयनित करने पर चर्चा की गई। सभा के प्रधान रामेश्वर दत्त कौशिक ने कहा कि सभी संस्कृत, संस्कार और संस्कृति संरक्षण के अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्रयासरत हैं। बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण पर भी बल दिया गया और सभा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस संबंध में सभा के प्रेस सचिव हेमंत अत्री ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कृष्णानंद शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष डा. लेखराम शर्मा, जिला महासचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन शर्मा, चंद्र दत्त शास्त्री, हर्ष जोशी, डा. उमा दत्त भट्ट, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर प्रसाद, सूर्यकांत शर्मा, हरि राम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, चैतन्य शर्मा और प्रेम शर्मा मौजूद रहे।

Related posts