ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में शामिल करने की गुहार

जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक जयसिंहपुर में परशु राम भवन में प्रधान जगदीश प्रशाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मंत्री सुधीर शर्मा और जीएस बाली का भी आभार जताया गया। बैठक में ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके प्रयासों से यह कामयाबी मिली है। मांग की गई कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन में यहां के कार्यकारिणी सदस्यों को भी शामिल किया जाए। प्रदेश में पहली बार 2002 में जयसिंहपुर में ब्राह्मण कल्याण परिषद का गठन हुआ था और परशुराम भवन भी पहली बार जयसिंहपुर में बन रहा है। उन्होंने लोगों से परशुराम भवन और मंदिर के दिल खोल कर दान करने की अपील की है, ताकि मंदिर और भवन को सुंदर बनाया जा सके। इस भवन और मंदिर के लिए सुभाष शर्मा निवासी सकोह ने जयसिंहपुर-सुजानपुर सड़क के साथ लगती अपनी कीमती जमीन दान दी है। इस मौके पर ब्यास देव गौतम, सतीश शर्मा, बिहारी लाल शुक्ला, सुरेश पंचकरण, देशराज शर्मा, निर्मला शर्मा, हेमराज शर्मा, किशोरी लाल वशिष्ठ, बाल कृष्ण शुक्ला, राजेंद्र कुमार, परवेश शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts