ब्यास की लहरों पर सीख रहे मौत से लड़ने के गुर

नगवाईं (मंडी)। ब्यास की तेज धारा पर युवा आपदा प्रबंधन के गुर सीख रहे हैं। बनाला की वाटर एडवेंचर अकादमी में लाहौल-स्पीति और कुल्लू के युवाओं को दक्ष किया जा रहा है। अकादमी के प्रमुख आरआर ठाकुर ने बताया कि शिविर में प्रदेश के हर जिले के 10 युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिमाचल सरकार इस पर 16 लाख रुपये खर्च कर रही है। शिविर में युवाओं को आपदा के दौरान कैसे लोगों को बचाया जाए के बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में लाहौल-स्पीति, कुल्लू के युवाओं को राफ्टिंग और तैराकी के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का मकसद उत्तराखंड जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए युवा पीढ़ी को तैयार करना है। बताया कि चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

Related posts