
लक्सर। खेड़ी गांव के चार युवकों को यूपी बोर्ड की परीक्षा पास कराने के नाम पर तीन युवकों ने 80 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी उपेंद्र और सुधीर ने इलाहाबाद बोर्ड की 12वीं और गांव के ही संदीप और दीपक ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने इन्हें परीक्षा में पास कराने का ठेका लेते हुए प्रति छात्र से 20-20 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों का कहना था कि उनकी परीक्षा पास करने के प्रमाणपत्र उनके घर भिजवा दिए जांएगे लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल पाए। शक होने पर चारों छात्रोें ने आरोपियों के पास जाकर अपनी रकम वापस मांगी। इसपर आरोपियों ने गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है।
